दांत का दर्द और कीड़ा कैसे निकाले?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 09:17

दांत दर्द दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत आराम मिलेगा
जिस किसी ने भी दांत दर्द का झेला है, वह इस बात को अच्छी तरह जानता है कि दांत का दर्द सबसे खतरनाक दर्द में से एक होता है। अगर इस दर्द को शुरुआती स्तर पर अनदेखा किया जाए और यह बढ़कर मसूड़ों तक पहुंच जाए, तब तो समझिए कि आप दांत दर्द नहीं बल्कि 'नर्क की यातना' भोगने की तैयारी कर रहे हैं।
कहने के लिए तो दर्द आपके दांत में होता है लेकिन मुंह, सिर और गर्दन सब दर्द से तड़प रहे होते हैं। यहां जानें कि जब दांद दर्द शुरुआती स्तर पर हो तो इसे कैसे नियंत्रित किया जाए...
दांत में लौंग रखें

-अगर आपके दांत या दाढ़ चीस रहे हैं, झंझनाहट हो रही है या हल्का-हल्का दर्द हो रहा है तो आप अपनी रसोई से एक लौंग लेकर उसे उस दांत या दाढ़ के बीच दबा लें, जिसमें समस्या हो रही हो।

-आप इस लौंग को चबाकर ना खाएं बल्कि टॉफी की तरह चूसते रहें। ऐसा करने से आपका दांत दर्द कुछ ही मिनटों में ठीक हो जाएगा और आप आराम से अपने दूसरे काम कर पाएंगे।
गर्म पानी का उपयोग

-गर्म पानी की सिकाई से भी दांत दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी गर्म करें और उसमें आधा चम्मच नमक मिला लें।

-अब इस पानी के छोटे-छोटे घूंट लें और इस पानी को मुंह में ही रोककर उस दांत की सिकाई करें, जिसमें दर्द हो रहा हो। इस तरह आप 10 से 15 मिनट तक सिकाई कर सकते हैं। आपको तुरंत आराम मिलेगा।
अमरूद के पत्ते का उपयोग

-यदि आपके घर में या आस-पास कहीं अमरूद का पेड़ है तो दांत में दर्द होने पर आप उस पेड़ से नए और साफ पत्ते तोड़ लें। इन पत्तों को धुलकर साफ करें और फिर धीरे-धीरे चबाएं।

-अमरूद के पत्ते चबाने से भी दांत का दर्द ठीक हो जाता है। क्योंकि अमरूद के ताजे पत्तों में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। इनसे दांद दर्द में राहत मिलती है और दांत की सूजन कम होती है।
कच्ची प्याज से करें दांत का दर्द दूर

-प्याज ऐंटिसेप्टिक और ऐंटिबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। दांत दर्द होने की स्थिति में आप प्याज को छीलकर उसे काट लें और उसका एक छोटा-सा टुकड़ा दांत के बीच रख लें।

-यदि आपको इस तरह मुंह में प्याज का पीस रखने में समस्या आ रही हो तो आप प्याज को कद्दूकस करके उसके रस में रुई को भिगोकर फोहा तैयार कर लें। अब इस फोहे को दांत पर रख लें। आपको आराम मिलेगा।
हींग से करें दांत का दर्द दूर

-दांत दर्द दूर करने के लिए आप हींग का उपयोग भी कर सकते हैं। आप आधा चम्मच हींग लेकर इसे नींबू के रस में मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बहुत हल्का-सा गर्म करें और फिर उस दांत पर लगा लें, जिसमें दर्द हो रहा हो। आपको तुरंत आराम मिलेगा। महिलाएं पीरियड्स पेन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह तरीका

काम की बात: दांत में लगे कीड़े से हैं परेशान, तो इन चार चीजों को लगाने से मिलेगा जल्द छुटकारा
हमारे दांत हमारे लिए काफी जरूरी होते हैं। ये हमें खाना चबाने, काटने और कई चीजों के लिए बेहद जरूरी होते हैं। वहीं, बढ़ती उम्र के साथ दांत टूटने लगते हैं। ऐसे में उस वक्त दांतों की जरूरत के बारे में असली एहसास होता है। वहीं, हमारे दांतों में कई तरह की समस्याएं भी होती हैं जिनमें से एक है दांतों में कीड़ा लगना। आजकल तो छोटी सी उम्र में ही लोगों के दांतों में कीड़ा लग जाता है और जिसके बाद उन्हें एक लंबे इलाज के प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। वहीं, दांतों का इलाज सस्ता नहीं बल्कि काफी महंगा है। ऐसे में कीड़ा लगने के बाद कई तरह की दिक्कतों को दूर करने के लिए कई दवाओं और ट्रीटमेंट से गुजरना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहें तो इसमें आपकी मदद कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
फिटकरी

आपको एक फिटकरी पाउडर लेना है और उसमें सेंधा नमक मिलाना है, और फिर तैयार किए गए इस पेस्ट से आपको दांतों पर ब्रश की मदद से लगाना है। ऐसा करने से आपके दांत में लगे कीड़े से आपको छुटकारा मिलने में मदद मिल सकती है।

सरसों का तेल

आपको करना ये है कि सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिलाना है, जिसके बाद आपको एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इसके बाद अपने ब्रश पर इस पेस्ट को लगाकर अपने दांतों पर इसे रगड़ना है। दिन में दो बार रोजाना ऐसा करने से आपके दांत का कीड़ा जल्दी साफ होने में मदद मिल सकती है।

हींग पाउडर

आपको हींग पाउडर लेना है, और इसे पानी में डालकर उबाल लेना है। इसके बाद जब ये गुनगुना हो जाए, तो इस पानी से आपको कुल्ला करना है। ऐसा करने से कुछ दिन में आपके दांत में लगा कीड़ा खत्म होने में मदद मिलेगी।

लौंग का तेल

आपके जिस दांत में कीड़ा लगा हो, आप वहां लौंग का तेल लगा सकते हैं। आपको इस तेल को दांत पर लगाने के कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ देना है। रोजाना ऐसा करने से आपके दांत का कीड़ा निकलने में तो मदद मिलेगी ही, साथ ही आपके दांत का दर्द भी कम हो जाएगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info